जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास बाइक की टक्कर से महिला मजदूर के दिमाग में घुसा कांटा, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 झाझा बस स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम 6:00 बजे सड़क क्रॉस कर रही महिला मजदूर को बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला मजदूर के दिमाग में कांटी घुस गया। जिससे महिला मजदूर घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा महिला मजदूर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कांटी महिला के दिमाग में ज्यादा अंदर घुसे होने की वजह से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।