कायमगंज: पुलगालिब तिराहा पर कार के बोनट पर चढ़कर हुड़दंग कर रहे युवकों ने पुलिस द्वारा रोकने पर किया हमला
कायमगंज पुलगालिब तिराहा पर देर रात लगभग 12:00 बजे कोतवाली पुलिस सरकारी वाहन से बिरियन तिराहा से पुल गालिब की ओर गश्त पर जा रही थी।इसी दौरान उन्होंने सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को देखा।जिसके बोनट पर चढ़कर कुछ युवक डीजे की धुन पर हंगामा कर रहे थे।उन्होंने जब रोका तो युवकों ने उपनिरीक्षक लालजी,सिपाही मनोज,मेघाश्याम और चालक गौरव के ऊपर हमला कर वर्दी फाड़ दी।