नवादा: समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Nawada, Nawada | Sep 20, 2025 शनिवार शाम 5:07 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) तथा वीवीपैट (VVPAT) की सुरक्षा एवं व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।