शाजापुर: 23 वर्षों से जारी परंपरा: बेरछा इज्तिमाई शादी सम्मेलन में 61 जोड़ों का सामूहिक निकाह
शाजापुर जिले के बेरछा में 23 वर्षों से आयोजित इस्लाहुल मुसलेमीन इज्तिमाई शादी सम्मेलन में रविवार को 61 जोड़ों का सामूहिक निकाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दोनों पक्षों के परिजनों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सईद पठान व साथियों ने किया, अंत में एडवोकेट जावेद पठान ने आभार माना।