मेदिनीनगर (डालटनगंज): हरभोंगा के दलित परिवारों को उजाड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं, आंदोलन करेगी भाकपा : रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव एवं डालटनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी के नेतृत्व में चैनपुर प्रखंड के हरभोंगा गांव के दलित परिवारों ने बुधवार को पलामू समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान रूचिर तिवारी ने आरोप लगाया कि हरभोंगा गांव के दलित परिवार वर्षों से अपनी खतियानी एव