बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम टोरियोटिक के पास नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस के साथ पन्ना पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 15 जनवरी दोपहर करीब 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया।