बालोद: 73 महिला कमांडो ने किया कमाल, 7 गांव बने मॉडल हेलमेट ग्राम, 1103 दोपहिया चालकों ने पहनना शुरू किया हेलमेट
Balod, Balod | Jul 4, 2026 सड़क दुर्घटनाओं में मौत के आंकड़े कम करने और हेलमेट को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बालोद पुलिस की अनूठी पहल ने प्रदेश में नई मिसाल कायम की है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य की प्रेरणा और पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के सात गांवों को 100 प्रतिशत हेलमेट उपयोग वाला मॉडल हेलमेट ग्राम घोषित किया गया