मनगवां में14 दिनों से लापता युवती का शव नदी में मिला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप रीवा। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी चौथियान टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 15 जनवरी से लापता युवती की लाश गुरुवार को सेंगरी नदी में तैरती हुई पाई गई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े