सिमगा: हथबंद में 6 साल से बंद सामुदायिक शौचालय को जनदर्शन में शिकायत के बाद कलेक्टर ने कार्य शुरू करने के दिए निर्देश
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हथबंद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय विगत पिछले 6 वर्षों से बंद पड़ा हुआ था प्रमुख चौक पर स्थित सार्वजनिक स्थल पर बनी इस शौचालय में लगातार ताला लटके होने के कारण उप सरपंच ने कलेक्टर जन दर्शन में इसकी शिकायत की जहां कलेक्टर ने उसे चालू करने आदेश जारी किया अब कार्य प्रारंभ हो गया है