गुरुवार 7 बजे बभनजोत मे पूर्व MLA राम प्रताप सिंह के घर मांगलिक कार्यक्रम मे पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होने दिल्ली कार ब्लास्ट मे 13 लोगो की शहादत को सरकार की नाकामी बताया और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। अजय राय ने कहा-देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, केंद्र केवल बयानबाजी मे व्यस्त है।