शंभूगंज: कुर्मा गांव के बहियार में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख
कुर्मा गांव के बहियार में गेहूं के फसल में अज्ञात तरीके से आग लगने से किसान कुंदन कुमार सिंह के एक बीघा खेतों में लगे फसल जलकर बर्बाद हो गई। मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे पीड़ित किसान कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अंचल प्रशासन को दे दी गई है। ताकि आग लगने से हुए क्षति का मुआवजा मिल सके। फिलहाल आग लगने से जला फसल को देख किसान चिंतित है।