कोल: थाना बन्ना देवी में चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 अलीगढ़ पुलिस ने एक शातिर चोर सलमान उर्फ पाऊ पुत्र नसरुद्दीन निवासी ऊदला इलियासपुर थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं - एक सैमसंग A14 कंपनी का मोबाइल फोन जिसका IMEI नंबर 351733714866986 है और दूसरा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जिसका IMEI नंबर 868261076686053 है।