कैराना: कैराना नगर में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
Kairana, Shamli | Apr 14, 2026 कैराना नगर के बौद्ध विहार मंदिर में भाजपा मंडल कैराना की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप उपस्थित रहे।