खैरा प्रखंड कार्यालय के पास सड़क क्रॉस करने के क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को बुधवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां रात ज्यादा होने और डीएम का आदेश नहीं मिलने की वजह से गुरुवार की सुबह डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।