चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल का मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए निर्देश
Churu, Churu | Jan 27, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल का मंगलवार को मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार एवं कार्यवाहक अस्पताल अधीक्षक डॉ. इदरीश खान ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. पुकार ने इमरजेंसी वार्ड, सर्जन ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, मेडिकल ज्यूरिस्ट रूम, एनसीडी क्लिनिक तथा मेडिसिन आईसीयू का गहन अवलोकन किया।