चूरू: रामगढ़ के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, माता के मंदिर में दर्शन के दौरान हुआ हादसा
Churu, Churu | Jan 27, 2026 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ के पास मंगलवार को माता के मंदिर में दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दंपति को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें परिजनों ने निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। घटना के बाद बोलेरो ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।