बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत भोजीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मझौआ गंगापुर नहर के पास से अकबर पुत्र मिददन निवासी मुड़िया थाना देवरनिया सदा पुत्र गोस मोहम्मद निवासी खजुरिया घाट थाना इज्जत नगर को एक तमंचा 315 बोर 1 कारतूस एक चाकू और चोरी किए हुए सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।