दमोह: सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Damoh, Damoh | Jan 6, 2025 दमोह आज सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में जिले में लंबित पड़े सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने विभाग बार कार्यों की समीक्षा कर लंबित पड़े प्रकरणों के बारे में जानकारी लेकर त्वरित निराकरण के संबद्ध मे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।