हनुमना तहसील क्षेत्र के बिछरहटा गांव निवासी अभय राज सिंह का मजार के समीप मऊगंज स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिया।जानकारी लगने पर पीड़ित पुलिस थाना मऊगंज पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई।अभय राज सिंह निवासी बिछरहटा हाल निवास सरस्वती स्कूल के पीछे भाठी जो मजार के समीप स्थित एटीएम बूथ से पैसा निकालने आये थे।