अररिया: परमान नदी त्रिसुलिया घाट पर चैती छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया
Araria, Araria | Apr 3, 2025 अररिया शहर के विभिन्न नदी घाटों और घरों मे छठ की छटा देखने को मिल रही है. चैती छट के अवसर पर शहर के परमान नदी त्रिसुलिया घाट पर श्रद्धालुओं ने डूबते हुये सूर्य को अर्ध्य दिया. इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पहुंचे थे जहां सभी लोगों ने भगवान भास्कर की पूजा की और सभी के लिए मंगल की कामना की.