रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में पायल होटल के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Rampur, Rampur | Jun 7, 2026 रविवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार ज्वालानगर के विष्णु विहार कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिलाल हलवाई का काम करते थे। शनिवार को रात 10 बजे के आसपास पायल होटल के निकट लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।