रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अपराह्न करीब 1:00 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवा के कारण प्रखंड के विभिन्न इलाकों में कई पेड़ उखड़कर धराशायी हो गए। पेड़ों के गिरने से कई स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।