खुसरूपुर: चैनपुर गांव में अखंड कीर्तन का आयोजन, मुखिया चंदन कुमार ने कीर्तन मंडली के सदस्यों को किया सम्मानित
खुसरूपुर प्रखंड के चैनपुर गांव में आयोजित अखंड कीर्तन में आए कीर्तन मंडली के सदस्यों को पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है। बता दें कि चैनपुर गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। आयोजन से पूर्व कलश यात्रा निकल गई है। विधि विधान से कलश स्थापना के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन की शुरुआत की गई है। समापन पर भंडारा होगा।