रामपुर: गुरुवार को विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी ने महिला जनसुनवाई की
Rampur, Rampur | Feb 13, 2025 गुरुवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस मौके पर 40 शिकायते आई। दस का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान सुनीता सैनी ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारी एवं थाना प्रभारी से बात कर आवश्यक निर्देश दिए।