कहरा: तिरंगा चौक के पास पोखर में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
Kahara, Saharsa | Aug 13, 2025 सहरसा में पोखर में डूबने से एक साथ दो बच्चों की मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक की है. मृतकों में एक का नाम 8 वर्षीय मो. छोटू और दूसरे का नाम मो. सज्जाद है जो पास के ही नियामत टोला के रहने वाले थे. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे खेलने के दौरान तिरंगा चौक स्थित पोखर के पास गए हुए थे जहां नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।