सुपौल: सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर सुपौल नगर परिषद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Supaul, Supaul | May 10, 2026 भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर शनिवार को सुपौल नगर परिषद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। नगर परिषद सभागार में आयोजित इस सभा की अध्यक्षता मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने की। इस दौरान नगर परिषद के पदाधिकारी, वार्ड पार्षद एवं कर्मियों ने स्व. राजकुमार गुड्डू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पि