बिल्सी: बिल्सी में साईं विहार कॉलोनी के लोगों ने मोबाइल टावर लगाए जाने का किया विरोध, अधिकारियों से की शिकायत
Bilsi, Budaun | Jun 29, 2026 बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 6 स्थित साईं विहार कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने सोमवार दोपहर करीब 4:30 बजे विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों लोग टावर निर्माण स्थल पर एकत्र हुए और प्रशासन से इस कार्य को तुरंत रुकवाने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों को दरकिनार कर जबरन टावर खड़ा किया जा रहा है।