बालाघाट: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले के मामले पर गुड्डू पारधी- राजनीतिक साजिश के तहत मेरा नाम जोड़ा गया, पवन ने बदला बयान
हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलपेवाड़ा पुलिया के पास 19 मई की रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द के उपसरपंच पवन पारधी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना के बाद घायल पवन पारधी ने भाजपा उपाध्यक्ष गुड्डू पारधी के भांजे तपेश रिनायत सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया था और पूरे मामले का मास्टर माइं