संदेश: अजीमाबाद पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन, 1 लैपटॉप और 1 मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अजीमाबाद थाना पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक लैपटॉप एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसके तहत पुलिस ने अजीमाबाद थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।