बरवाडीह: बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्लेटफॉर्म-2 पर मची अफरा-तफरी
बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेल परिसर में हड़कंप मच गया। शव स्टेशन के समीप पोल संख्या 258/2 के पास पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।