हंगरंग: किन्नौर में मेलिंग खट्टा टीम ने किन्नर कैलाश से तागलिंग तक चलाया बड़ा स्वच्छता अभियान
28-29 जुलाई को किन्नौर में मेलिंग खट्टा कैंपिंग टीम ने किन्नर कैलाश से तागलिंग तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। टीम ने गैर-जैविक कचरा एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण किया और पर्यटकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।