बांसवाड़ा: प्रताप सर्कल पर भीषण हादसा: कार ने बाइक को 1 किमी तक घसीटा, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान
बांसवाड़ा के व्यस्त प्रताप सर्कल पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक कार के अगले बंपर में फंस गई। हादसे के दौरान बाइक चालक संदीप डामोर और राजन डामोर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली।हैरानी की बात यह रही कि कार चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।