लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह का शुभारंभ कालिदास अकादमी उज्जैन में उज्जैन-आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ने की।