ब्यावरा: राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने ब्यावरा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारीयों का लिया जायजा
ब्यावरा शहर की अग्रवाल धर्मशाला में 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सोमवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सौंधिया ने कार्यक्रम की तैयारीयों का जायजा लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की।