बदायूं: भमुईया गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Apr 20, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भमुईया गांव के निकट रविवार शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार 26 वर्षीय शाने अली पुत्र शब्बीर निवासी फिरोजपुर गांव थाना दातागंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।