कलान: ग्राम हैदलपुर में घर के आंगन में मिट्टी गिरने की बात को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग हुए घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर क्षेत्र के /ग्राम हैदुलपुर निवासी अरविंद कुमार शाक्य ब देवेंद्र शाक्य एक दूसरे के निकटतम पारिवारिक संबंधी है देवेंद्र का लड़का दीपावली पर लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोद कर लाया था।मिट्टी घर के आंगन में गिर जाने पर देवेंद्र शाक्य व अरविंद शाक्य के बीच में आपसी कहा सुनी होने लगी. बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई।