हरदा: गुप्तेश्वर मंदिर के पीछे एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, 2.20 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त
Harda, Harda | Jun 14, 2026 हरदा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.01 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक पारदर्शी पन्नी में रखा ब्राउन रंग का पदार्थ मिला।