शाहबाद: पठकाना रामलीला का शुभारंभ एसडीएम ने पूजन कर किया
पठकाना रामलीला का शुभारंभ शविवार की रात 9:30 बजे एसडीएम अंकित तिवारी ने पूजा अर्चना करके किया। इसके बाद रविवार सोमवार की मध्य रात्रि 1:00 तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। एसडीएम अंकित तिवारी ने बजरंगबली जी का पूजन करने के बाद आरती की। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रामलीला का शुभारंभ हुआ।