बिछिया: कापा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने दी जानकारी
मंडला ज़िले के निवास थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम कापा में 9 अगस्त 2025 को 19 वर्षीय पुष्पेंद्र पंद्राम की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। जहाँ पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं मृतक का परिवार इसे साज़िशन हत्या करार दे रहा है।इसी मामले पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का आज गुरुवार की शाम 5 बजे बयान सामने आया है।