पुनासा: ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा: चौकीदार बाइक सहित नर्मदा में गिरा, अस्पताल में मौत
Punasa, Khandwa | Apr 16, 2026 ओंकारेश्वर शंकराचार्य रोड पर नर्मदा नदी किनारे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर तैनात एक चौकीदार कार्यकर्ता अचानक अपनी मोटरसाइकिल सहित नर्मदा में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के स्थानीय युवाओं ने तुरंत साहस दिखाते हुए उसे नदी से बाहर निकाला और बिना समय गंवाए ओंकारेश्वर के अस्पताल पहुंचाया।