बरेली: बरेली में नमाज के बाद तांडव, तस्कर सालिम गैंग की दहशत, नाबालिग को पीट-पीटकर लहूलुहान—इलाके में खौफ
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में तस्कर सालिम गैंग की दहशत एक बार फिर सामने आई है। पुरानी चुनावी रंजिश के चलते नमाज पढ़ने गए 13 वर्षीय नाबालिग से कहासुनी के बाद मामला हिंसा में बदल गया। 19 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद पहले तो बात टल गई, लेकिन रात होते ही तस्कर सालिम, उवैस, नफीस खां और मो. शरीफ ने मोहसिन को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल