नोहर कस्बे में दसवीं के दिन बुधवार को नोहर में स्थित विभिन्न बाबा रामदेव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही बुधवार को सुबह से ही परिवार जनों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर सुख शांति समृद्धि की कामना की वही नोहर कस्बे के टैगोर चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्वामिनी का भोग लगाकर रात्रि को आरती की बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे