देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार रवि गोयल पर चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय से एप्पल एयरपॉड्स प्रो और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आरोपी बिना अनुमति कार्यालय में घुसा और सामान लेकर बाहर निकल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।