जतारा: सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में दिगौड़ा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और समाज को भड़काने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहराई निवासी धर्मेंद्र प्रताप रघुनाथ सिंह बुंदेला उम्र 30 साल ने थाने में शिकायत की थी जिला पंचायत हृदय कुशवाहा गजेंद्र सिंह ठाकुर को जान से मारने की नीयत से अखिलेश कुशवाहा सहित तीन-चार लोगों को घर भेजा था।