शाहबाद: शाहबाद व केलबाडा में फ्यूल सेफ, गुड हेल्थ का दमदार मैसेज
Shahbad, Baran | May 24, 2026 केलवाड़ा व शाहाबाद कस्बे की सड़कों पर रविवार सुबह 9 बजे एक अलग ही नजारा देखने को मिला। थाना प्रभारी सीआई हरकेश मीणा ने पुलिस टीम के साथ साइकलिंग कर लोगों को फिट रहने, पर्यावरण संरक्षण और फ्यूल बचाने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को रोजमर्रा के जीवन में साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया।