सांगानेर: जयपुर सहित राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों में 9 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी, पेट्रोल 96 और डीजल 91 पैसे लीटर महंगा हुआ
जयपुर सहित राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार सुबह 6 बजे से एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल 96 और डीजल की रेट 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। महज 9 दिनों के भीतर ईंधन कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। नई दरें लागू होने के बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर से बढ़कर 109 रुपए 87 पैसे हो गई है।