पन्ना: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, क्षेत्र में छाया मातम
Panna, Panna | Apr 18, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना से एक बेहद हृदय विदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम दे गया। पहाड़ी खेरा रोड के ठाकुर बाबा मोड़ पर शुक्रवार रात दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जितेंद्र रजक और रोहित आदिवासी की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।