घाटशिला: अनुमंडल पदाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक की
घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार की शाम 3 बजे अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अनुमंडल के विभिन्न 13 विद्यालय के विद्यार्थी परेड में शामिल होंगे तथा आठ विद्यालय के बच्चे झांकी प्रस्तुत करेंगे। अनुमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राज्य स्टेट मैदान में।