घाटशिला: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया धरमबाहाल पंचायत के हाथीजोबड़ा नाले के पास लगे टुसू मेले का उद्घाटन
घाटशिला प्रखंड के धरमबाहाल पंचायत स्थित हाथीजोबड़ा नाला के पास गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे टुसू मेला का उद्घाटन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने गुब्बारे उड़ाकर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के लोक संस्कृति का महापर्व मकर संक्रांति पर टुसू मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले में विभिन्न टुसू कमेटी द्वारा टुसू प्रतिमा लाते हैं।