घाटशिला: सवा करोड़ की लागत से बने बिजली विभाग के कार्यालय का उद्घाटन शिक्षा मंत्री एवं सांसद ने किया
घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित फुलड़ुगरी में गुरुवार की शाम 4 बजे बिजली विभाग के कार्यालय का शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिजली के मामले में घाटशिला अनुमंडल आत्म निर्भर बन रहा है। पहले बिजली की समस्या एवं ट्रांसफार्मर की समस्या क्षेत्र में रहता था।